टीईटी-सीटीईटी पास शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण को सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जुलाई 10 -- रामपुर। उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में टीईटी और सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह बाजवा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में योग्य शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियमित करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पूरी योग्यता होने के बावजूद शिक्षामित्र लंबे समय से नियमितीकरण की आस में संघर्ष कर रहे हैं। उच्च न्यायालय के हालिया आदेश से न्याय की उम्मीद जगी है। उन्होंने मांग की कि जिला स्तर से योग्य शिक्षामित्रों का विवरण जल्द शासन को भेजा जाए। यह भी पढ़ें- टीईटी से राहत और पुरानी पेंशन बहाली की मांग बीएसए ने शिक्षामित्र संघ को उचित विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.