सीवान, मार्च 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम आदमी की कौन कहे, शिक्षक संगठन के नेताओं के फोन भी अब हैक होने लगे हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार टीईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार मिश्रा का व्हाट्सएप नंबर शुक्रवार को किसी ने हैक कर लिया है। उसके बाद उनके कांटेक्ट लिस्ट में मौजूद अन्य शिक्षक साथियों और रिश्तेदारों के पास व्हाट्सएप मैसेज करते हुए रूपये की मदद वाली डिमांड भी कर दी। बताया जा रहा कि एक शिक्षक से मदद वाली डिमांड करते हुए 32000 रुपये मांगे गए। शिक्षक ने तुरंत रजनीश मिश्रा को कॉल करते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी ली। शिक्षक नेता ने बताया कि उनके पास एक कॉल आया। उसके बाद रिसीव करने के बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप ने काम करना बंद कर दिया। अन्य जगहों से फोन कर उनको सूचना दी जा रही कि उनके व्हाट्सएप नंबर से ...