गाजीपुर, जुलाई 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 की दूसरी पाली में शुक्रवार को एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। वह वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर केंद्र प्रशासन ने उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में प्रधानाचार्या की तहरीर पर सैदपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कालेज को टीईटी के लिए केंद्र बनाया गया था। यहां दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान जांच में पता चला कि परीक्षा दे रहा युवक वास्तविक अभ्यर्थी नहीं है। पूछताछ में उसकी पहचान बलिया जिले के ग्राम बैजनाथपुर छपरा के शुभ्रांशु मिश्रा पिता का नाम कमला मिश्रा के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन 11 फर्जी व एक अभ्यर्थी मोबाइल के साथ पकड...