बरेली, जून 19 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में गुरुवार को विशाल प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष/ जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा गया। महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों तथा उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी कीअनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किए जाने की मांग की है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 29 मई 2026 को पुनर्विचार याचिकाओं पर दिए गए निर्णय का सगंठन पूर्ण सम्मान किया करता है। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता...