गोरखपुर, जुलाई 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य संगीता यादव से चौरीचौरा स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रदेश के हजारों शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न स्थिति से अवगत कराते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार से शीघ्र नीतिगत समाधान की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों की भर्ती तत्कालीन नियमों के अनुसार हुई थी और वे वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के...