गंगापार, फरवरी 25 -- 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय से मार्च करते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचेंगे बेसिक शिक्षक, प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे, टीचर्स फेडरेशन ने शिक्षकों से कार्यक्रम में पहुँचने की अपील की है। आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिये टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया प्रयागराज की ओर से 26 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज को सौंपा जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ प्रयागराज के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने दी है। संघ के उरुवा इकाई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 को राष्ट्रीय स्तर पर एक अप्रैल 2010 से लागू किया गया है, जो 6 से 14 वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.