बस्ती, जुलाई 4 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर करही गांव के सामने शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मुण्डेरवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। टीईटी में ड्यूटी के लिए जाते समय उनकी बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Basti News: बस्ती में कार की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, जा रहे थे टीईटी परीक्षा ड्यूटी पर हेड कांस्टेबल की पहचान मुण्डेरवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार यादव (51) शुक्रवार सुबह बाइक से परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे। सुबह करीब 5:30 बजे वह पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के करही गांव के सामने पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से ...