गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। टीईटी परीक्षा के चलते शुक्रवार को कौशांबी बस डिपो पर यात्रियों की सामान्य भीड़ देखने को मिली। परीक्षा के चलते लंबी दूरी के कुछ अतिरिक्त यात्री जरूर नजर आए, लेकिन बसों में अपेक्षित दबाव नहीं रहा। जिससे बसों के परिचालन को कोई दबाव नहीं पड़ा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंशु भटनागर ने बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने करीब 200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों का परिचालन डिपो पर भीड़ बढ़ने पर किया जाएगा। ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि यात्रियों की संख्या सामान्य रहने के कारण अतिरिक्त बसों का संचालन अभी तक नहीं करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: टीईटी परीक्षा के चलते गाजियाबाद स्टेशन पर रही सामान्य भीड़ सभी नियमित रूटों पर बस से...