सोनभद्र, जुलाई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में तीन दिनों तक चली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) शनिवार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अंतिम दिन जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 2736 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2437 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति 89.10 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान आयोग के प्रेक्षक ददन पाल तथा जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को एक ही पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- यूपी टीईटी में 345 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा परीक्षा समाप्त होने के साथ ही जनपद में तीन दिनों तक चला यूपीटीईटी का आयोजन बिना किसी व्य...