टीईटी को लेकर शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद मुकेश राजपूत को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि 2010 से पहले के जो भी शिक्षक है उनको टीईटी से मुक्त किया जाए। सांसद से मांग की गई कि संसद के मानसून सत्र में शिक्षकों पर जो टीईटी परीक्षा अनिवार्य की गई है उस पर चर्चा की जाए। जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान ने कहा कि किसी भी सर्विस में सर्विस करते रहने के दौरान परीक्षा नहीं कराई जाती है लेकिन शिक्षकों के साथ ऐसा किया जा रहा है यह अनुचित है । इस मौके पर राजकिशोर शुक्ल, ओम सिंह, अमन कुमार, अनुराग, राकेश यादव, विकास गंगवार, अनुपम मिश्रा, सत्यभामा राठौर, अर्चना रेशमा आदि रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने सांसद को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन यह भी पढ़ें- शिक्षकों के मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.