चंदौली, अप्रैल 11 -- सकलडीहा। टीईटी के विरोध में शिक्षक 13 अप्रैल को सड़कों पर मशाल जुलूस निकालेंगे। इसको लेकर शनिवार को कस्बा के कैम्प कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मांगों के साथ मशाल जुलूस को लेकर चर्चा हुई। एससी एसटी टीचर वेलफेयर एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण रत्नाकर ने कहा कि संगठन लगातार पूरे देश में आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार का ध्यान लाखों शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की तरफ नहीं दिया जा रहा है। 13 अप्रैल को कलक्ट्रेट तक विशाल मशाल जुलूस के साथ सडकों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिला संरक्षक लल्लन कुमार शिवकुमार, पंकज, सत्यप्रकाश भारती, ज्ञान चंद्र कांत,अरुण,रमेश राम, निठोहर सत्यार्थी, गिरिजेश दादा, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार, रामअवध, लोरिक राम, मोतीलाल, देवकुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...