अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या, संवाददाता। सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजधानी दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए जिले से भारी संख्या में शिक्षकों ने कूच किया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडीटर जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी एवं जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह की अगुवाई में सभी ब्लॉक के शिक्षकों का जत्था रवाना हुआ। जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के मुताबिक तहसील प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह, पप्पू कुमार, संतोष द्विवेदी, संतोष वर्मा, ओपी यादव के अलावा मवई के मोहम्मद आरिफ, संजय सिंह और प्रहलाद गौतम, मया से अनुज सिंह व ओम प्रकाश, पूरा से सत्येंद्र कुमार गुप्त, संचित सिंह व राजेश कुमार, रूदौली से अविनाश पांडेय, सत्येंद्रपाल सिंह व मो. गयास, अमानीगंज से अजय सिंह, ...