बागपत, अप्रैल 14 -- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अलर्ट रही। शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर शिक्षक एकत्र हुए है। मशाल हाथ में लेकर जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस के दौरान शिक्षक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। शिक्षकों ने केंद्र सरकार की शिक्षकों के विरुद्ध नीतियों का विरोध करते शिक्षक चल रहे थे। केंद्र और प्रदेश सरकार को चेतावनी दी की यदि जल्द ही टीईटी अनिवार्यता को समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन के क्रम में पहले लखनऊ में धरना दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में निकाला कैंडल मार्च उसके बाद दिल्ली के रामलीला मैदान पर धरना दिया जाएगा। जुलूस में महासंघ के प्रमुख घट...