बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। टीईटी के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले जिलेभर के शिक्षक संगठनों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 27 जुलाई 2011 को लागू किया गया। अधिनियम के प्रभावी होने की तिथि से या उसके उपरांत नियुक्त होने वाले शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। जबकि अधिनियम के पूर्व के शिक्षकों को इससे मुक्त रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के साथ अन्याय है। शिक्षकों ने भारत सरकार से मांग की है कि अध्यादेश लाकर आरटीई के तहत पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की ...