रामपुर, मार्च 14 -- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर बेसिक शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों में टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के शिक्षक संगठनों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तेहत शुक्रवार को शिक्षकों की ओर से पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। आंदोलन के प्रथम चरण में15 मार्च तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्यमंत्री को शिक्षकों की ओर से ई-मेल और पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने पोस्टकार्ड लिखकर उन्हें डाकघर के लेटर बॉक्स में डाला। शिक्षकों का कहना है कि एक सितंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी कार्यरत शिक्षकों को ...