रामपुर, फरवरी 27 -- रामपुर। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर जिलेभर के शिक्षक गुरुवार को फिर लामबंद हो गए। विभिन्न शिक्षक संगठनों के आह्वान पर जिले भर के स्कूलों में तैनात तमाम शिक्षक दोपहर को बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां पर सभी ने नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने.. टीईटी की अनिवार्यता हटाओ शिक्षकों का सम्मान बचाओ...एक ही काम, एक ही मान क्यों हो अलग-अलग पहचान और ...अनुभव का करो सम्मान टीईटी नहीं है समाधान...जैसे नारे लगाए। काफी देर तक यहां पर धरना देने के बाद सभी जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। पैदल मार्च निकालकर सभी वहां पर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) कक्षा 1 ...