मथुरा, मार्च 15 -- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता हटाने की मांग को लेकर शिक्षकों के लिखे पोस्टकार्ड डाकघर में जमा हो गए हैं। इसके बाद भी संघ पदाधिकारियों का जोर अधिक से अधिक पोस्टकार्ड लिखने व ई-मेल करवाने पर है। महासंघ को संयोजक व विशिष्ट बीटीसी के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र चौधरी ने बताया कि आरटीई लागू होने से पूर्व के शिक्षकों पर भी टीईटी की बाध्यता लगाने के विरोध में प्रांतीय आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। शिक्षक की पाती अभियान के तहत हजारों पोस्टकार्ड अब तक पोस्ट करवाए गए हैं। अब ई-मेल व सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारित करवाए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी ने बताया कि जिले में पोस्टकार्ड अभियान पूरी तरह सफल रहा है। तत्कालीन सेवा शर...