बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि शिक्षकों पर टेट परीक्षा थोपे जाने का विरोध किया जा रहा है। रविवार को एक्स पर हैशटैक अभियान चलाया गया, जो देशभर में नंबर एक पर ट्रेंड किया गया। काली सोमवार से काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज किया। शिक्षकों ने राजकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, संजय कुमार, विकास मलिक, हरविंद सिंह, दीपक पूनिया, संजीव कौशिक, नरेंद्र चौधरी, दिलशाद, विवेक राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.