ललितपुर, अप्रैल 11 -- टीईटी के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहा है। 13 अप्रैल सोमवार को अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं नगर संसाधन केंद्र ललितपुर में शाम साढ़े पांच बजे एकत्रित होकर मशान जुलूस निकाल टीईटी की अनिवार्यता का विरोध करेंगे। इस आंदोलन के संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबंध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने बताया कि अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले देशभर के लगभग 20 से अधिक संगठन मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। द्वितीय चरण के अभियान में 13 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे शिक्षक शिक्षिकाएं जनपद मुख्यालय स्थित नगर संसाधन केंद्र पर एक...