गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- - मंगलवार को संघ की गाजियाबाद इकाई का हुआ गठन, पदाधिकारी नियुक्त किए गाजियाबाद, कार्यालय संवाददता। शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार को विभिन्न शिक्षकों संगठनों ने मुरादनगर बीआरसी केंद्र पर बैठक का आयोजन किया। बैठक में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की गाजियाबाद इकाई का गठन किया गया। इस दौरान टीईटी के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई।संघ के महासचिव डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि सर्वसम्मति से रविंद्र राणा को जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बनाया गया है, जबकि दर्शन बंसल को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष अटेवा मनीष शर्मा, जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट अनुराग यादव, जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कनक सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया गया।...