बहराइच, सितम्बर 5 -- बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय नेतृत्व योगेश त्यागी के आह्वान पर शनिवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्ति दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को टीईटी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। लंबे समय से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों की सेवा अवधि, अनुभव और शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाना चाहिए। शिक्षक अपनी मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह भी पढ़ें- टीईटी लागू करने के विरोध में काली पट्टी बांधेंगे बेसिक शिक्षक उन्होंने कहा क...