लखनऊ, जुलाई 2 -- लखनऊ,कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (टीईटी) में गुरुवार को केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुष अभ्यर्थियों से अधिक है।केंद्रों पर अभ्यर्थी सुबह सात बजे से पहले ही पहुंच गए थे। कई केंद्रों ने सुबह साढ़े सात बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश देना शुरू किया। तीन स्तर पर तलाश के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। लखनऊ में गुरुवार को 46 केन्द्रों पर टीईटी शुरू। तीन दिन तक चलने वाली टीईटी में 76720 अभ्यर्थी देंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्वक व सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 92 मजिस्ट्रेटों,46 सेक्टर मजिस्ट्रेट और इतने ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। ये अधिकारी सुबह से ही परीक्ष केन्द्रों पर सख्ती बरतते हुए दिखे। अफसरों ने केंद्रों के बाहर त...