प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत एसबीआई की ओर से आयोग को ई-पे नामक पेमेंट भुगतान गेटवे सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)- 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुल्क तेज एवं सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों के लिए यह सेवा निशुल्क है। आयोग के एलनगंज स्थित कार्यालय में आयोग के सचिव मनोज कुमार और बैंक के उपमहाप्रबंधक प्रयागराज मंडल पवन कुमार अरोरा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार एवं लखनऊ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार डे ने समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। डॉ. प्रशान्त कुमार ने कहा कि यह साझेदारी अभ्यर्थियों के लिए पारदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.