पिथौरागढ़, सितम्बर 28 -- पिथौरागढ़। टीईटी परीक्षा को लेकर उत्तराखंड के सेवारत शिक्षकों में असंतोष है। सोमवार को उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश प्रचार मंत्री करन सामन्त ने कहा कि वर्षों से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों के सामने सेवा के इस पड़ाव पर दोबारा परीक्षा देने की अनिश्चितता गंभीर चिंता का विषय बन गई है। टीईटी का मुद्दा अब सीधे शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा से जुड़ गया है। सामन्त ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से केंद्र सरकार से आरटीई एक्ट में आवश्यक संशोधन के लिए अध्यादेश लाने का अनुरोध करने व राज्य स्तर पर प्रभावित सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष विभागीय टीईटी आयोजित कराने की दिशा में पहल किए जाने की बात कही गई थी। यह भी पढ़ें- टीईटी देने को मजबूर प्रदेश के 14 हजार शिक्षक, सेवा बचाने की चिंत...