झांसी, दिसम्बर 11 -- साल 2011 से पहले बिना टीईटी की शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। पर नए आदेश में पिछले कुछ माह से शिक्षक अब टीईटी परीक्षा देने को लेकर परेशान है। इसी बात को लेकर शिक्षक संघ सांसद के घर पहुंचा। यहां सांसद के नाम ज्ञापन देकर टीईटी की अनिवार्यता को खत्म किए जाने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के आवाहन पर सांसदों को ज्ञापन सौंपकर टीईटी अनिवार्यता समाप्ति की मांग की जा रही है। इसी क्रम में जनपद झांसी में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित एवं जिलाध्यक्ष ललितपुर राजेश लिटौरिया ने लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। प्रभावी ढंग से संसद में शिक्षकों का पक्ष रखने के लिए कहा। बताया कि 2011 से पूर्व नियुक्त कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी थोपना असंगत है। तात्कालिक सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.