हरदोई, मार्च 12 -- शाहाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहाबाद पर प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक तहसील प्रभारी पंकज त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शिक्षकों से जुड़े एक विशेष मुद्दे पर चर्चा करते हुए आपसी विचार-विमर्श किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि भारत सरकार से मांग की जा रही है कि आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए कानून बनाया जाए। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सभी शिक्षकों से चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान किया। तहसील प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक अब तक दो बार जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैं और सांसदों को भी ज्ञापन सौंपा गया है। कई सांसदों ने संसद में यह मुद्दा उठाया है, लेकिन अभी तक श...