टीईटी की अनिवार्यता लागू करना न्यायोचित नहीं:महासंघ
रामपुर, जून 17 -- रामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के देशव्यापी आह्वान पर आगामी 18 जून 2026 को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में देश स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी क्रम में रामपुर जनपद में रणनीति तैयार करने के लिए मंगलवार को अंबेडकर पार्क में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में कलेक्ट्रेट रामपुर पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रवेन्द्र गंगवार ने कहा कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम लागू होने से पहले सेवा में आए शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करना किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित नहीं है। यह भी पढ़ें- टीईटी की अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.