अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद अलीगढ़ में डॉ. राजेश चौहान जिला अध्यक्ष एवं सुशील कुमार शर्मा जिला महामंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनरतले शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी विभिन्न नारों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वर्ष 2010 से पूर्व तथा उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की मांग को बुलंद किया।प्रदर्शन के दौरान शिक्षक शिक्षक सम्मान में, महासंघ मैदान में, सेवा सुरक्षा हमारा अधिकार, पुराने शिक्षकों का सम्मान करो, टीईटी की बाध्यता समाप्त करो, शिक्ष...