विकासनगर, जुलाई 10 -- राकेश खत्री सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता लागू करने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तहसील मुख्यालय पहुंचे शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर नया नियम लागू करना अन्यायपूर्ण है। प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जो पिछले 20 से 27 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय हुई थी, जब टीईटी परीक्षा अनिवार्य नहीं थी। उनका तर्क है कि इतने वर्षों बाद सेवा शर्तों में बदलाव करना उचित नहीं है और इससे शिक्षकों के भविष्य पर अनिश्चितता का खतरा पैदा हो सकता है।प्रदर्शनकारी यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर के प्राथमिक शिक्षकों ने प्रधान...