उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। बेसिक शिक्षा परिषद में मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों की नौकरी में टीईटी की अनिवार्यता पर विरोध जताया। 22 फरवरी को ट्विटर पर 2 से 4 बजे तक जस्टिस फार टीचर्स हैशटैग किया गया। इसके बाद 23, 24 व 25 फरवरी तक आयोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए कार्य किया गया। 25 फरवरी को आखिरी दिन सभी विद्यालय के शिक्षक काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। जबकि 26 फरवरी को अनिवार्य टीईटी के विरोध में दोपहर 1 से 4 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना देकर प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इस दौरान ब्रजेश पाण्डेय, अनुपम मिश्र, मंजू कनौजिया,गजेन्द्र वर्मा, राम जनम सिंह,निधि मिश्रा, सुरेन्द्र प्रकाश, विकास मिश्र आ...