बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को लेकर जिले के शिक्षक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को नगर के शिवचरण इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले आयोजित बैठक में शिक्षकों ने निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया। संगठन द्वारा आगामी 13 अप्रैल को जिले में बड़ा प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है। सरकार द्वारा नियमों में हो रहे बदलावों से शिक्षकों में गहरा असंतोष है। आगामी 13 अप्रैल को बीएसए कार्यालय पर जिले के शिक्षक एकत्रित होंगे और एक विशाल मशाल जुलूस प्रारंभ होगा, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ काला आम चौराहे तक जाएगा। इस दौरान शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.