पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षण कार्य किया। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर सभी शिक्षक संगठन एक मंच पर आ गए हैं। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बाँधकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। कई स्कूलों में जिज्ञासा के तौर पर छात्र, छात्राओं ने अपने गुरु जी से ही सवाल दाग दिया कि आखिर काली पट्टी क्यों बांधे हो। विद्यालयों में उस समय एक भावुक और प्रेरणादायक स्थिति उत्पन्न हो गई, जब नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों की बांह पर बँधी काली पट्टी को देखकर अपनी जिज्ञासा जाहिर की।जिले के बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, अमरिया, ललौरीखेड़ा, मरौरी, पूरनपुर सहित सभी विकास खंडों में ब्लॉक अध्यक्ष, और ब्लॉक मंत्रियों की अगुवाई में...