गाजीपुर, मार्च 26 -- गाजीपुर (सादात), हिन्दुस्तान संवाद। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को मखदुमपुर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग की।यूटा के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए टीईटी अनिवार्यता वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी किया। शिक्षक संजय कुमार कश्यप ने टीईटी की अनिवार्यता को अव्यवहारिक बताया और 'काला कानून' की संज्ञा देते हुए इसे वापस लेने की मांग किया। यूटा संगठन ने सरकार से मांग की है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। संगठन ने शिक्षकों को आश्वस्त किय...