बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसके बाद कलक्ट्रेट से बीएसए कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष किरण सिंह सिसौदिया ने बीएसए को दिये ज्ञापन में वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष किरण सिंह कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नियमानुसार अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं एवं वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उन पर पुनः टीईटी की अनिवार्यता थोपना न्यायोचित नहीं है। संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की कि शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.