बुलंदशहर, फरवरी 26 -- टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द शर्मा के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए विशाल पैदल मार्च निकाला। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया है। चेताया जल्द सुनवाई नहीं हुई तो शिक्षक उग्र आंदोलन करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि नियुक्ति के समय की संपूर्ण अर्हता पूर्ण करने के उपरांत पुराने अनुभवी शिक्षकों पर अब टीईटी की अनिवार्यता लागू करना किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है। शिक्षक अपने हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक काफी मानसिक तनाव में हैं और सरकार अभी इस पर ...