लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता के विरुद्ध प्राथमिक शिक्षक सोमवार को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकालेंगे। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर 13 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर यह आन्दोलन किया जाएगा। महासंघ के घटक संगठनों ने समन्वय स्थापित करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का ऐलान किया है। महासंघ के घटक संगठन जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक बेसिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि कल का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हम सब मशाल जला कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का कार्य करेंगे, जिससे टेट की अनिवार्यता को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन समस्त शिक्षक समाज के अधिकार एवं सम्मान का संघर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.