एटा, फरवरी 26 -- टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षा संकुल भवन पर धरना प्रदर्शन कर टीईटी अनिवार्यता को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षक-शिक्षिकाएं पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट धरनास्थल पर पहुंचे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षा संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अगुवाई में परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इससे पूर्व टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षा संकुल भवन से हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर पैदल कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। शिक्षक-शिक्षिकायें सकीट रोड, जीटी रोड, कचहरी रोड होते हुए कलक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.