इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- इटावा। टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र उत्थान समिति ने मांग की है कि बेसिक शिक्षा विभाग में 25 वर्षों से कार्यरत टीईटी और सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों को उत्तराखंड की तर्ज पर नियमावली बनाकर नियमित किया जाए। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। इसमें कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में पिछले 25 वर्षों से लगभग 80 हजार शिक्षामित्र ऐसे कार्यरत हैं जो बीटीसी, टीईटी और सीटीईटी हैं। यह सहायक अध्यापक के पद पर निर्धारित सभी अनिवार्य योग्यता को पूरा करते हैं। इसके बावजूद इन्हे शिक्षक का दर्जा नहीं दिया गया है और शिक्षक का वेतन मान भी नहीं दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banda News: उत्तराखंड की भांति नियमित किए जाएं शिक्षामित्र ज्ञापन में कहा गया है कि समान संवैधानिक व्यवस्थाओं व समान वेतन...