टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नियमित करने की मांग
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी ने शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बेसिक शिक्षा विभाग में 25 वर्षों से कार्यरत टेट-सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नियमित करने की मांग की। भेजे ज्ञापन में समिति ने कहा कि प्रदेश में करीब 80 हजार शिक्षामित्र स्नातक, बीटीसी तथा टेट-सीटेट उत्तीर्ण हैं और सहायक अध्यापक पद की निर्धारित अर्हताएं पूरी करते हैं। पन पर ध्रुव नारायण सिंह, लक्ष्मी नारायण वर्मा और रणविजय यादव समेत पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.