भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को एकत्रित हुए शिक्षकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। टीईटी उत्तीर्ण से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग प्राथमिकता से की गई। मांग के समर्थन में शिक्षकों ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी उत्तीण से शिक्षकों को मुक्त रखा जाए। टीईटी उत्तीर्ण की अनिवार्यता कर दी गई जो हर स्तर से गलत है। मांग को लेकर शिक्षकों का संघर्ष काफी दिन से चल रहा है। शिक्षक टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया गया। पूर्व में भी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध कर चुके हैं। इस मौके पर धीरेंद्र यादव, अरुण पांडेय, अखिलेश यादव, मानिकचंद्र यादव, विनोद शुक्ल, प्रीति मौर्य, प्रमोद मिश्र, रविंद्र पांडेय, भूपेंद्र यादव, नागेश कुमार, ओम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.