चम्पावत, जुलाई 9 -- जगदीश, लोहाघाट। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। इस संबंध में शिक्षकों ने बैठक में विचार विमर्श किया। लोहाघाट बीआरसी सभागार में एसोसिएशन जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि दस जुलाई को तहसील परिसर में प्राथमिक शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। बताया कि इसके बाद 17 जुलाई को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन होगा। अगले चरण में पोस्टकार्ड अभियान चलाकर सरकार तक शिक्षकों की मांगें पहुंचाई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...