एटा, अप्रैल 13 -- एटा, सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्यता काले कानून वापस की मांग को लेकर जनपद के शिक्षक, कर्मचारी अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ 13 अप्रैल को दोपहर दो बजे से शहीद पार्क एटा में एकत्रित होकर मशाल जुलूस एवं पदयात्रा एवं शांतिपूर्ण रैली के आयोजन किया जाएगा। रैली कलक्ट्रेट पर पहुंच कर डीएम के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। कार्यक्रम में जनपद के अधिकांश एक दर्जन से अधिक बेसिक, माध्यमिक शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मशाल जुलूस, पदयात्रा रैली की कमान संभालेंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ एटा मीडिया प्रभारी राधेश्याम यादव ने दी है। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा शिक्षा कर्मचारियों, समाज सेवियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होने की अपील की है।लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मेला समिति अ...