लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने की अनिवार्यता से छूट दिलाए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की गई है। देश भर में आरटीई लागू होने से पूर्व सेवारत करीब 25 लाख शिक्षक इस दायरे में आ रहे हैं। यूनाइटेड-टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों ने मंत्री से मिलकर इससे छूट दिलाने की मांग की है। नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर शिक्षक संगठन ने मांग की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें। जिससे वर्षों से प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित रह सके। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश भर में 25 लाख और यूपी में 1.87 लाख शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें टीईटी पास करना होगा। यही ...