टीईटी अनिवार्यता पर स्कूलों में तालाबंदी करेंगे शिक्षक
वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बेसिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता, बैक डेट से फैसले को लागू करने और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी के खिलाफ 'जनप्रतिनिधि चुप्पी तोड़ो' अभियान शुरू होगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मुहिम में देशभर के करीब 25 लाख शिक्षक एकजुट होंगे। वे अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से विभिन्न बिंदुओं पर जवाब मांगेंगे। अभियान के तहत जुलाई में शिक्षक विद्यालयों में तालाबंदी और गैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध करेंगे। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि न्यायपालिका के रुख पर केंद्र-प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से शिक्षकों में आक्रोश है। देश के करीब 25 लाख शिक्षकों के जीवन-मरण से जुड़े मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.