शामली, फरवरी 23 -- सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्यता को लेकर दिए गए फैसले के बाद सरकार की अस्पष्ट नीति के विरोध में जनपद के शिक्षक संगठनों में रोष व्याप्त है। सोमवार को शामली में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। प्रशिक्षण के दौरान डाईट कार्यालय पर टीएफआई संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित बैठक में शिक्षकों ने सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक अब और उत्पीड़न सहन नहीं करेंगे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर स्कूलों में शिक्षण कार्य करेंगे। इसके बाद 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.