सिद्धार्थ, फरवरी 18 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय से बड़ी संख्या में शिक्षकों की सेवा पर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने भारत सरकार से सेवा सुरक्षा की मांग की थी। उस समय केंद्र सरकार के कई मंत्रियों, जिनमें केंद्रीय शिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.