कन्नौज, फरवरी 21 -- कन्नौज। टीईटी अनिवार्यता को लेकर शिक्षक संगठनों ने शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर बैठक आयोजित की। इस दौरान व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ने के लिए रणनीति बनाई गई। शिक्षक संगठनों ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता को तत्काल खत्म किया जाए। कहा कि ऐसा नहीं होता तो शिक्षक संगठन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित हुई बैठक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अलावा अन्य शैक्षिक संगठनों ने एक स्वर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हुंकार भरी। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयनारायन सिंह यादव ने बताया कि 22 फरवरी को दोपहर से ट्विटर पर हैश टेग अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी को को हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षक शिक्षण कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.