चंदौली, फरवरी 23 -- चंदौली, संवाददाता। मुख्यालय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित शिक्षक भवन कैम्प कार्यालय में सोमवार को शिक्षकों ने संयुक्त रूप से बैठक किया। इसमें टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एवं देश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन अप्रैल 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता के संबंध में विरोध जताया। साथ ही आगामी 26 फरवरी को होने वाले आंदोलन के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के प्रति लगातार उपेक्षात्मक रवैया अपना रही है। इससे शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बीते 22 फरवरी को हैशटेक के माध्यम से जस्टिस फॉर टीचर्स दुनिया में लगातार दो घंटा ट्रेंडिंग किया। वहीं 23, 24 एवं 25 फरवरी को टीचर्स फे...