शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर आरटीई एक्ट के तहत 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में चल रहा तीन दिवसीय आंदोलन जनपद में दूसरे दिन भी जारी रहा। जनपद के लगभग 5 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर अपने-अपने विद्यालयों में नियमित दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरकार के निर्णय के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। शिक्षकों ने इसे सेवा शर्तों में किया गया "उत्पीड़नात्मक संशोधन" बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि आंदोलन का नेतृत्व टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ,जिला अध्यक्ष मु...