देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को सदर बीआरसी परिसर स्थित शिक्षक भवन पर हुई। जिसमें 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य किए जाने के आदेश का विरोध किया गया एवं 4 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली की रणनीति बनाई गई।संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 4 अप्रैल को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली रैली टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले पूरे देश के शिक्षकों के भविष्य के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ है। टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन टीईटी प्रकरण के साथ ही अन्य राष्ट्रव्यापी मुद्दे के समाधान का रास्ता प्रशस्त करेगा। बैठक को जिलामंत्री आनंद प्रकाश यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश सिंह ने भी...